{"_id":"5a11d2794f1c1b71548be10f","slug":"61511117433-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता पर जुल्मो-सितम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता पर जुल्मो-सितम
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर विवाहिता पर जुल्मो-सितम
बाइक-नगदी नहीं मिलने पर गहने छीनकर घर से निकाला, पांच पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पिपरी के फरीदपुर गांव में ब्याही युवती पर दहेज की खातिर सितम ढाने के बाद ससुराल वालों ने गहने छीन कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बिरादरी की पंचायत के बाद मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की मंजू सिंह की शादी तेज बहादुर से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से बाइक और एक लाख रुपए लाने की जिद करते हुए यातनाएं देने लगे। परिजनों को बताने के बाद भी विवाहिता ससुराल वालों का जुल्म सहती रही। दहेज लोभी ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दी जब पखवारे भर पहले गहने छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। ससुराल वालों के जुल्म के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, कोई बात नहीं बन सकी। शनिवार को पिता के साथ पिपरी थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस से पति तेज बहादुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।