{"_id":"5c179f1ebdec22570f347985","slug":"51545051934-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला कोटेदार की बीवी का शव 18-04-43","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला कोटेदार की बीवी का शव 18-04-43
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटकता मिला कोटेदार की बीवी का शव
- कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां गांव का मामला
- पुलिस ने कहा, तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां गांव में सोमवार दोपहर कोटेदार की बीवी का शव घर के भीतर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
असवां निवासी राजेश तिवारी गांव का कोटेदार है। सोमवार दोपहर वह दरवाजे पर ही बैठकर अन्न वितरित कर रहा था। परिवार के अन्य सदस्य खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद कोटेदार भीतर गया तो देखा कि कमरे में उसकी बीवी रजनी (25) का शव साड़ी के सहारे चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख कोटेदार चीख पड़ा। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। कोटेदार का कहना है कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत करीब तीन साल से कम ठीक चल रही थी। वहीं, कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका के मायके वाले अभी नहीं आए हैं। वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
----
डीएम के निर्देश पर भी नहीं हटा चकरोड से कब्जा
- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के ऐगवां गांव का मामला, शिकायतकर्ता परेशान
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी ब्लॉक के ऐगवां गांव में चकरोड पर एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत पर डीएम ने पखवाड़े भर पहले तहसीलदार को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अभी तक चकरोड को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
ऐगवां निवासी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि गांव के ही एक दबंग ने चकरोड पर कब्जा करके भवन निर्माण करा लिया है। इसकी शिकायत महीने भर पहले जिलाधिकारी से की गई थी। जांच कराने के बाद 30 नवम्बर को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने चायल तहसीलदार को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक तहसील प्रशासन ने कब्जेदार से सांठगांठ कर ली है। इसी वजह से अभी तक कब्जा नहीं हटवाया जा सका है। वहीं, जिलाधिकारी ने जांच कराकर दोषी मातहतों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।