{"_id":"5a6a2ee74f1c1b4e588b4d23","slug":"51516908263-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ग्रामीण बैंक में सेधमारी, चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर ग्रामीण बैंक में सेधमारी, चोरी का प्रयास
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...10,11
ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, चोरी का प्रयास
बुधवार की रात चित्तापुर ग्रामीण बैंक में हुई घटना, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल के चित्तापुर ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। बैंक के भीतर दाखिल होने के लिए चोरों ने दो जगह सेंधमारी किया। पर, मंसूबा पूरा नहीं हो सका। जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाखा प्रबंधक के साथ ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दोआबा के ग्रामीण बैंकों पर इन दिनों चोर, बदमाशों की नजर लगी हुई है। एक के बाद एक ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया जा रहा है। बुधवार की रात सरायअकिल के चित्तापुर गांव स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पीछे की दीवार में बेखौफ चोरों ने दो जगह सेंधमारी की। पर, सफलता नहीं मिल सकी। चोर यहां से बैरंग लौट गए। बृहस्पतिवार की सुबह बैंक के पीछे नकब देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक के साथ पुलिस को दी। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ चायल एसएस ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
दुकान-मकान के साथ बदमाशों के निशाने पर बैंक
25 दिन में तीन ग्रामीण बैंकों में हुआ चोरी का प्रयास
डेढ़ महीने पहले सेंट्रल बैंक से लाखों उड़ा चुके हैं चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बेखौफ चोरों ने पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। एक के एक बाद एक ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया जा रहा है। करारी के सेंट्रल बैंक से लाखों रुपये पार करने के बाद बदमाशों का गिरोह लगाकर लूटपाट का प्रयास कर रहा है। दो महीने के भीतर बेखौफ गिरोह ने एक बैंक से नगदी पार करने के साथ तीन बैंकों में चोरी का प्रयास किया। पर, बदमाशों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
दोआबा की 20 लाख आबादी के किसानों के साथ ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्रामीण बैंक खोले गए है। जहां प्रतिदिन चार से छह लाख रुपये का टर्न ओवर होता है। इन ग्रामीण बैंकों की सुरक्षा के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। खाकी की किलेबंदी को तोड़ बेखौफ चोर-बदमाश एक के बाद एक ग्रामीण बैंक को निशाना बना रहे है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मौका मुआयना और एफआईआर तक सिमट कर रह जाती है। कार्रवाई नहीं होने से चोर-बदमाशों के हौसले बुलंद है।
कब किस बैंक को बनाया गया निशाना
8 दिसंबर 2017: सेंट्रल बैंक रक्सवारा में सेंध लगाकर 9 लाख की चोरी।
11 जनवरी 2018: पइंसा के उदिहिन बुर्जुग गांव के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी।
21 जनवरी 2018: कौशाम्बी के बारा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी।
24 जनवरी 2018: सरायअकिल के चित्तापुर ग्रामीण बैंक में सेंधमारी
राम भरोसे बैंकों की सुरक्षा
मंझनपुर(ब्यूरो)। कौशाम्बी के ग्रामीण बैंकों की सुरक्षा इन दिनों राम भरोसे चल रही है। पुलिस की पिकेट ड्यूटी के साथ 100 डॉयल की गाड़ियां चेक प्वाइंट पर ही रात गुजार देती हैं। बैंकों के आसपास सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिसके चलते एक के बाद एक ग्रामीण बैंक को चोर निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है। जिसकी बानगी कौशाम्बी में आए दिन देखने को मिल रही है।
बैकों की सुरक्षा के लिए सर्किल के जिम्मेदारों के साथ सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को रात में प्रभावी गश्त करने का निर्देश दिया गया है। लगातार हो रहे बैंक में चोरी के प्रयास की घटना पर अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
प्रदीप गुप्ता, एसपी