फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खेत गई विवाहिता की पड़ोसी ने लूटी अस्मत

खेत गई विवाहिता की पड़ोसी ने लूटी अस्मत

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खेत गई विवाहिता की पड़ोसी ने लूटी अस्मत
पड़ोसी ने लूटी खेत गई विवाहिता की अस्मत
विज्ञापन

-शुक्रवार शाम पूरामुफ्ती इलाके में हुई घटना, आरोपी पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती इलाके में शुक्रवार शाम खेत गई विवाहिता की अस्मत पड़ोसी युवक ने लूट ली। घटना के बाद युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। वह खेत से शाम को वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर एक युवक ने उसे दबोच लिया। युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह कपड़े से बांधकर बाजरे के खेत में उठा ले गया। इसके बाद युवती से उसने दुराचार किया। घटना के बाद युवक शिकायत करने पर उसको व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटी युवती ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इससे वह आगबबूला हो गया। वह आरोपी के घर गया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पति पीड़िता के साथ शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कौशाम्बी एसओ राकेश त्रिगुणानायत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



युवती से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा इलाके की एक विवाहिता के साथ शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शाम को युवती खेत से घर लौट रही थी। सुनसान इलाके में युवक ने उसके साथ मनमानी का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन घर वाले उलाहना देने युवक के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत गई किशोरी लापता
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम खेत की ओर गई थी। किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर प पड़ोसी युवक पर बेटी को भगाने का शक जाहिर करते हुए पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed