फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हीरालाल को बंधक वाले को पुलिस ने भेजा जेल

हीरालाल को बंधक वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हीरालाल को बंधक वाले को पुलिस ने भेजा जेल
हीरालाल को बंधक बनाने वाले गए जेल
विज्ञापन

-एसपी ने जिला अस्पताल में परिजनों का लिया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। हीरालाल को जंजीरों में जकड़कर बंधक बनाए रखने वाले मोतीलाल को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। मोतीलाल का चालान करने के बाद बंधक रहे हीरालाल व उसके परिजनों से पूछताछ की गई। जिला अस्पताल में एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बयान लिया।

करारी के सैदुल्लापुर निवासी हीरालाल का मकान दीवर कोतारी में है। इस मकान पर दीवर कोतारी के मोतीलाल ने कब्जा कर लिया था। इससे हीरालाल की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए मोतीलाल व उसके परिजनों ने उसको जंजीरों से जकड़कर पेड़ से बांध दिया था। उसको कई दिनों से बंधक बनाया गया था। हीरालाल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने कई बार उसको आजाद कराने का प्रयास किया लेकिन मोतीलाल व उसके साथी उसको छोड़ नहीं रहे थे। मामला सुर्खियों में आया तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। हीरालाल को आजाद कराने के बाद पुलिस ने मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया। मोतीलाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया। हीरालाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में एसपी अशोक कुमार पांडेय ने हीरालाल व उसके परिजनों का बयान लिया। साथ ही आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंझनपुर इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव व एसएसआई पंधारी सरोज ने गांव जाकर लोगों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed