फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किसान का घर खंगाल ले गए चोर

किसान का घर खंगाल ले गए चोर

Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
किसान का घर खंगाल ले गए चोर
किसान के घर से हजारों की चोरी
विज्ञापन

सेंधमारी कर नगदी समेत 50 हजार का सामान किया पार, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोतवाली के बंधवा रजबर में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने किसान के घर में चोरी की। सेंधमारी कर भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत 50 हजार का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मंझनपुर कोतवाली के बंधवा रजबर निवासी साधूराम मेहनत मजदूरी का परिवार की जीविका चलाता है। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। आधी रात घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़ तीन हजार नगदी के साथ करीब 50 हजार के गहने, बर्तन, कपड़े आदि समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। घर का बिखरा सामान देख परिजनों होश उड़ गए। उधर पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोज शुरू कर दी है। गांव में हुए चोरी की घटना से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed