{"_id":"5942dca44f1c1beb2f8b485f","slug":"51497554084-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे मासूम को खा गया जानवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे मासूम को खा गया जानवर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग (नौढ़िया) से मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई सो रहा सात माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर रात मां को जानकारी हुई तो गांव वालों ने खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर मासूम का सिर मिला, लेकिन धड़ गायब था। इससे मासूम के मां-बाप अचेत हो गए। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि किसी जानवर ने बच्चे को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
सौंरई बुजुर्ग (नौढ़िया) निवासी रामनाथ खेती-किसानी कर परिजनों का पालन पोषण करता है। रामनाथ का सात माह का बेटा मिथलेश मंगलवार की रात नौ बजे घर के बाहर सो रहा था। रामनाथ देर रात घर आया तो उसकी पत्नी शंकुतला खाना बनाने अंदर चली गई। रामनाथ भी हाथ मुंह धोकर घर के भीतर चला गया। घर के बाहर चारपाई पर मासूम मिथलेश सो रहा था। इसी दौरान किसी जानवर ने मिथलेश पर हमला किया। झपट्टा मारकर वह उसे गांव के बाहर खेतों की ओर उठा ले गया।
जानवर ने मासूम को अपना शिकार बना डाला। शंकुतला आधा घंटा बाद बाहर निकली तो देखा कि बेटा गायब है। खोजबीन करने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद एक खेत से मासूम का सिर बरामद किया, जबकि धड़ गायब था। सिर देखने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि जानवर ने इसका खाया है। कई जगह से उसमें दांत के निशान बने थे, साथ ही मांस नोंचे हुए थे। हालांकि धड़ को बरामद करने की तमाम कोशिश हुई। बुधवार को दिन भी खोजा गया, लेकिन धड़ नहीं मिला। बुधवार दोपहर परिजनों ने मासूम के सिर को दफन कर दिया। घटना से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जंगली जानवर का ग्रामीणों में खौफ
मासूम मिथलेश को किसी जानवर ने अपना शिकार बनाया है। ये जानवर कौन था? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सिर बरामद होने के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीण इस बात से परेशान हैं कि ऐसा कौन हिंसक जानवर गांव में घुस आया है, जो सो रहे मासूम को अपना निवाला बना गया। इस अनजाने जानवर के डर से पूरा गांव थर-थर कांप रहा है।
घर के बाहर सो रहे मासूम को खा गया जानवर
सिर मिला, धड़ गायब, परिजनों का हाल-बेहाल