फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   51 thousand farmers out of the guard 's account

गार्ड ने किसान के खाते से निकाला 51 हजार

Thu, 26 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 26 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
51 thousand farmers out of the guard 's account
चायल (कौशाम्बी)। नेवादा स्थित एटीएम बूथ का रखवाला किसान के खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिया। चार दिन पहले पैसा निकालने के दौरान सरायअकिल के गोविंदपुर गांव के किसान का एटीएम गिर गया था। मंगलवार को जब किसान बैंक  एटीएम कार्ड लाक कराने पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से मोटी रकम आहरित की जा चुकी है। खाता संचालक बंद कराते हुए भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी गार्ड को दबोच कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र मसुरियादीन किसान है। बताया कि चार दिन पहले वह नेवादा स्थित एटीएम पर रकम निकालने गया था। पैसा निकालने के बाद उसका एटीएम गार्ड वहीं पर गिर गया। कार्ड गुम होने की जानकारी किसान को घर पहुंचने पर हुई। आज-कल कार्ड लाक कराने की बात सोच रहा था कि उससे खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जब वक बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से 51 हजार रुपये एक ही दिन में निकाले जा चुके है। शिकायत पर जांच और पुलिस की तफ्तीश के साथ सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता चला कि एटीएम की रखवाली करने वाले सुरक्षा कर्मी ने ही रकम नहीं निकाली है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed