{"_id":"5c5d7f58bdec224db852697f","slug":"41549631320-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरोगी मां के सामने किशोरी से दरिंदगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोरोगी मां के सामने किशोरी से दरिंदगी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरोगी मां के सामने किशोरी से दरिंदगी का प्रयास
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात हुई घटना, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गुरुवार रात उसकी मनोरोगी मां के सामने पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
पूरामुफ्ती इलाके की एक किशोरी ने बताया कि गुरुवार रात उसके परिजन कहीं बाहर गए थे। घर पर वह मनोरोगी मां के साथ थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने फोन करके आपबीती भाभी को बताई तो उसके होश उड़ गए। परिवार वालों के घर लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घटना के वक्त उसकी मनोरोगी मां भी चीख रही थी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।