फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पोस्ट ऑफिस कर्मी सहित तीन पर फ्रॉड का केस

पोस्ट ऑफिस कर्मी सहित तीन पर फ्रॉड का केस

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस कर्मी सहित तीन पर फ्रॉड का केस
पोस्ट ऑफिस कर्मी सहित तीन पर फ्रॉड का केस
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 हजार रुपये की ठगी करने का है आरोप
रिपोर्ट लिखने के बाद प्रकरण की जांच में जुटी कोखराज पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। इंटर कॉलेज के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मेें भरवारी स्थित पोस्ट ऑफिस कर्मी, उसके बेटे व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अदालत के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव का शिवमूरत तिवारी केएन काटजू इंटर कॉलेज इलाहाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वर्ष 2016 में रिटायर हुआ है। उसने बताया कि पड़ोसी इंद्रभूषण पांडेय भरवारी स्थित पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है। रिटायरमेंट के बाद 27 दिसम्बर 2017 को उसने डाकखाने में जमा कराने के नाम पर 80 हजार रुपया ले लिया। यह रकम डाकखाने में नहीं जमा की गई। पीड़ित के मुताबिक इसकी जानकारी उसे अगस्त 2018 में हुई। बताया कि रुपया मांगने पर आरोपी ने 25 अगस्त 2018 को अपने बेटे जानकीशरण व परिवार के ही अजय कुमार के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की। इसकी शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed