{"_id":"5ae8790b4f1c1b9b098b77f2","slug":"41525184779-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 12 बैट्री संग पुलिस ने चार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की 12 बैट्री संग पुलिस ने चार को दबोचा
Updated Tue, 01 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम चोरी की करीब 12 बैट्री के साथ चार चोरों को पकड़ लिया। इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया गया है।
सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी को सोमवार शाम सूचना मिली कि चोर एक स्कार्पियो में चोरी की बैट्री लादकर बेचने जा रहे हैं। इस पर घेराबंदी करके देवीगंज बाजार से उन्होंने इंद्राज पासी पुत्र दस्सू निवासी अषाढ़ा थाना पश्चिमशरीरा, सैनी क्षेत्र के सैयद राजेपुर निवासी पवन यादव पुत्र शिव सिंह, रमेश यादव पुत्र रामप्रताप व कमासिन निवासी नाजिम पुत्र जाहिद आदि को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उन्होंने सैनी इलाके के ही औरेनी गांव स्थित मोबाइल टॉवर से महीने भर पहले बैट्री चुराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में शामिल फिरदौस निवासी कमासिन और रामआधीन का पूरा पश्चिमशरीरा निवासी लवकुश की तलाश की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो सीज कर दी गई है। बरामद बैट्री की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है।