{"_id":"5a86d9384f1c1b2d068b6f75","slug":"41518786872-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवी परीक्षार्थियों के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रवी परीक्षार्थियों के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवी परीक्षार्थियों के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस
प्रिंसिपल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस भी बोली, नकल के लिए पिटाई का आरोप गलत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी इलाके के फैजीपुर गांव स्थित परीक्षा केन्द्र में गुरुवार की दोपहर तोड़फोड़ करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रिंसिपल की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने भी नकल के लिए पैसा मांगने और पिटाई किए जाने के आरोपों को निराधार बताया है।
लक्ष्मी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज फैजीपुर में गुरुवार को दूसरी पाली की परीक्षा से पहले छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। कुर्सी-मेज तोड़ने के साथ चहारदीवारी ढहा दी थी और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। 12 वीं के छात्र आकाश का आरोप है कि नकल के लिए पैसा नहीं देने पर उसकी पिटाई की गई। इसी के बाद उपद्रव हुआ। पीड़ित छात्र की तहरीर पर गुरुवार को ही प्रिंसिपल व उनके बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया था। उसी रोज देर रात विद्यालय के प्रिंसिपल देवेन्द्र सिंह की तहरीर पर भी परीक्षार्थी आकाश समेत 50 अज्ञात के खिलाफ एकराय होकर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया। दोनों तरफ से केस दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। करारी एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नकल के लिए पैसा मांगने और नहीं देने पर पिटाई किए जाने की बात निराधार लग रही है। जांच पूरी होने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बतादें कि एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी और डीआईओएस एसके सिंह ने भी पैसा नहीं देने पर पिटाई के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं नकल न कराने से नाराज होकर तो परीक्षार्थियों ने हंगामा नहीं किया।
-----------
दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा
सिराथू (ब्यूरो)। फतेहपुर जिले के खागा कस्बा निवासी रामकिशन पुत्र बादशाह की करारी मेें ससुराल है। शुक्रवार की सुबह बाइक से वह ससुराल जा रहा था। सिराथू कस्बे में करारी रोड पर पहुंचते ही बगल से गुजरे एक दबंग बाइक सवार ने उसके ऊपर थूंक दिया। रामकिशन ने इसका विरोध किया तो दबंग ने साथियों संग मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने सैनी कोतवाली जाकर पुलिस को शिकयती पत्र दिया। पीड़ित हमलावरों को पहचान नहीं पाया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।