फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वृद्धा को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट

वृद्धा को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट

Thu, 15 Feb 2018 05:44 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट
वृद्धा को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट
विज्ञापन

चरवा के मोहसिनी गांव में बुधवार रात हुई घटना
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा।
इलाके के मोहसिनी गांव में बुधवार की रात बेखौफ लुटेरों ने एक वृद्धा को बंधक बनाकर उसका घर खंगाल डाला। सोने-चांदी के जेवरात समेटकर बदमाश जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
मोहसिनी निवासी रामपाल के बच्चे परिवार समेत बाहर रहते हैं। बुधवार रात वह खेत चला गया था। घर पर वृद्ध पत्नी जगरानी अकेली थी। मध्य रात्रि के करीब जगरानी शौच के लिए बाहर निकली। इस दौरान दरवाजे के पास पहले से खड़े तीन सशस्त्र बदमाशों में से एक ने उसको पकड़ लिया और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जिसकी बदौलत दहशतजदा वृद्धा शोर नहीं मचा सकी। इस बीच भीतर घुसे दो बदमाशों ने सोने-चांदी से निर्मित करीब एक लाख रुपये कीमत का जेवरात समेट लिया। फिर वृद्धा को जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वृद्धा किसी भी लुटेरे को पहचान नहीं सकी है। लुटेरों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। मामले में चरवा एसओ प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर वारदात की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
पिपरी के कादिलपुर गांव के समीप गुरुवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पिपरी के कादिलपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी इलाके के लोधौर गांव का सुरेश पुत्र महादेव दिवाकर गुरुवार की सुबह मंदर मेला देखने जा रहा था। कादिलपुर गांव के समीप सामने से आए बाइक सवारों से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर झलवा इलाहाबाद निवासी सुनील पटेल, रमेश गौतम और रामविशाल सवार थे। यह लोग सरायअकिल जा रहे थे। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने आननफानन में एंबुलेंस से घायलों को कादिलपुर पीएचसी भेजवाया। साथ ही परिजनों को खबर की। पीएचसी पहुंचे परिजन सभी को लेकर निजी अस्पताल चले गए। वहीं भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed