फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महेवाघाट में महिला को पीटकर मार डाला

महेवाघाट में महिला को पीटकर मार डाला

Wed, 22 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट में महिला को पीटकर मार डाला
महेवाघाट में महिला को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

-पुरानी अदावत में पिता-पुत्रों ने दिया वारदात को अंजाम
-मृतका के बेटे की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। महेवाघाट के भवनसुरी गांव में मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने राम संवारी (55) को पीट पीटकर मार डाला। दोनों परिवार के बीच अर्से से अदावत की चिंगारी सुलग रही थी। महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर पड़ोसी व उसके दो बेटों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव की रामसंवारी पत्नी इन्द्रपाल मंगलवार दोपहर नातिन को लेकर पड़ोसी के खेत पर गई थी। खेत में शौच कराने का विरोध करने पर पड़ोसी से उसका विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद पड़ोसी पिता-पुत्रों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। महिला की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस गांव पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि जमीन की रंजिश में महिला की हत्या की गई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। आरोपी बच्चू लाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस फरार अन्य हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed