फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रहस्यमयी बुखार ने ली युवक की जान

रहस्यमयी बुखार ने ली युवक की जान

Thu, 09 Nov 2017 01:01 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी बुखार ने ली युवक की जान
रहस्यमयी बुखार ने ली युवक की जान
विज्ञापन

-परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा(कौशाम्बी)। बलिकरन गांव के एक युवक की रहस्यमयी बुखार ने जान ले ली। सात दिन से युवक बुखार की जद में था। जिसका इलाज स्थानीय झोला छाप चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार की सुबह हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मरीज को इलाहाबाद ले जाने को कहा। जब तक घर वाले युवक को लेकर अस्पताल पहुंचते सांसे थम गईं। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चरवा थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव निवासी भारत लाल (22) पुत्र संपत लाल किसान था। सात दिन पहले उसे तेज बुखार आया था। इलाज स्थानीय एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां चल रहा था। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार की सुबह अचानक युवक की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में चिकित्सक ने परिजनों को बुलाकर युवक को इलाहाबाद ले जाने को कहा। घर वाले जब तक युवक को लेकर इलाहाबाद पहुंचते युवक की रास्ते में ही सांसे थम गईं। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से युवक की मौत हुई है। समय रहते इलाहाबाद भेज दिया होता तो शायद युवक की जान बच जाती। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed