फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रेन के सामने कूद अधेड़ ने दी जान

ट्रेन के सामने कूद अधेड़ ने दी जान

Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूद अधेड़ ने दी जान
ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दी जान
विज्ञापन

-पारिवारिक कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भरवारी स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि अधेड़ ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर खुदकुशी की है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

कोखराज थाना क्षेत्र के शोभना गांव का शिवमोहन (50) पुत्र रामलाल किसान था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह घर से नाराज होकर भरवारी स्टेशन पहुंचा। स्टेशन से कुछ दूर पहुंच कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख लोगों के होश उड़ गए। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed