{"_id":"595003084f1c1b64758b45c8","slug":"41498415880-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मंजिल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी मंजिल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शनिवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे राघवेन्द्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं। सुबह युवक बिस्तर पर खून से लथपथ लाश मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। घर में कोहराम मचा तो गांव वालों को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मौत से मां-बाप के साथ पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पिपरी के भगवतपुर गांव का राघवेन्द्र पांडेय (30) पुत्र दीपनारायण पांडेय बम्हरौली के कैनिंग कंपनी में बाबू था। पत्नी वंदना बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। राघवेंद्र शनिवार रात परिजनों के साथ खाना-पीना करने के बाद वह करीब दस बजे दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। रात में हत्यारे राघवेंद्र के कमरे में घुसे और उसको चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। घर के बाहर सो रहे मां-बाप को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सात बजे तक युवक नीचे नहीं आया तो पिता दीपनारायण उसे जगाने के लिए कमरे पहुंचा। बिस्तर पर बेटे की खून से सनी लाश देख दीपनारायण के होश उड़ गए। वह छत से ही चीखने-चिल्लाने लगे।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे तो मंजर देख उनका भी कलेजा चाक हो गया। युवक के कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र पिपरी, पूरामुफ्ती एसओ और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह खंगाली जा रही है। फौरी तौर पर हत्या पुरानी रंजिश या फिर चोरी में नाकाम होने के बाद बदमाशों ने दी है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
दूसरी मंजिल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार, हत्या से मां-बाप हैरान
सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ मिला युवक, कोहराम