{"_id":"5c9cc847bdec22144502238e","slug":"31553778759-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के राडार पर रहेंगे दोआबा के 41 सियासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी के राडार पर रहेंगे दोआबा के 41 सियासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी के राडार पर रहेंगे दोआबा के 41 सफेदपोश
हर खुराफाती नेता के पीछे लगाया जाएगा एक तेज तर्रार सिपाही
नेताओं का मोबाइल नंबर अभी से ही सर्विलांस पर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के करीब 41 सफेदपोश इस बार लोकसभा चुनाव में पुलिस के राडार पर रहेंगे। खुराफाती प्रवृत्ति के इन सभी नेताओं के पीछे एक-एक सिपाही लगाया जाएगा। सिपाहियों का काम नेताओं की गतिविधि पर नजर रखना होगा। नेताओं के मोबाइल नम्बर अभी से ही सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। कौशाम्बी पुलिस ने राजनैतिक दलों के ऐसे करीब 41 नेताओं को चिन्हित किया है, जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इन सभी नेताओं के पीछे चुनाव में एक-एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाएगी। सादी वर्दी में गोपनीय तरीके से सिपाही नेताओं की गतिविधि पर निगाह रखेंगे। पल-पल की गतिविधि की जानकारी वह आला अधिकारियों को देंगे। नेताओं ने किसी तरह की कोई ऐसी-वैसी हरकत की तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। बताते चलें कि इन नेताओं को मतदान से 48 घंटे पहले ही रेड कार्ड दे दिया जाएगा। नतीजतन नेता वोट डालने के लिए ही पोलिंग बूथ जा सकेंगे। इसके बाद वह बूथ के इर्द-गिर्द भी नजर आए तो सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे।
हर एक कॉल पर नजर
मंझनपुर (ब्यूरो)। अधिकारियों की मानें तो विवादित सभी नेताओं का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इनकी हर एक कॉल पर नजर रखी जा रही है। कोई कॉल संदिग्ध लगती है तो उसकी पूरी डिटेल खंगाली जाती है। हालांकि अभी तक सर्विलांस के आधार पर किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
इनका कहना है
चुनाव में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं के साथ अपराधियों की गतिविधि पर भी पुलिस अपने स्तर से निगाह रखेगी। गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी