{"_id":"5c816a16bdec2214031bafce","slug":"31551985174-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवांचल एक्सप्रेस की चपेट में आई विवाहिता, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीवांचल एक्सप्रेस की चपेट में आई विवाहिता, गंभीर
Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी। रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की दोपहर दिल्ली से प्रयागराज की तरफ जा रही रीवांचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक विवाहिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला ससुराल से झगड़ा करने के बाद मायके जाने के लिए निकली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
कोखराज कोतवाली के परसरा गांव में रहने वाली नौरसिया (26) की शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के कोइलहा निवासी गुन्ना पासी के साथ हुई थी। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाहिता का झगड़ा हुआ। इससे गुस्से में आई विवाहिता मायके जाने की बात कहकर निकली थी।
भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी, तभी दिल्ली की तरफ से प्रयागराज जा रही रीवांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। ट्रेन का धक्का लगने से नौरसिया लाइन की दूसरी तरफ जा गिरी। घटना में उसके एक हाथ का पंजा उड़ गया और पैर भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। इलाज के लिए विवाहिता को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।