{"_id":"5be9c9cebdec22694517e499","slug":"31542048206-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी जिले के बाहुबली की शरण में पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी जिले के बाहुबली की शरण में पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी जिले के बाहुबली की शरण में पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी
- हफ्ते भर पहले किशोरी को कॉलेज में बंधक बनाकर की गई थी दरिंदगी
- प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज है गैंगरेप का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में फंसा सदर ब्लाक प्रमुख हरिमोहन यादव पड़ोसी जिले के एक बाहुबली के यहां पनाह ले लिया है। बाहुबली का हाथ होने की वजह से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के नाम पर सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर रही है। डीजीपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
पिछले दिनों करारी कोतवाली इलाके की एक किशोरी ने आरोप लगाया था कि वह अपने परिवार के साथ ननिहाल गई थी। किसी बात को लेकर नानी ने डांटा तो वह अकेली घर आ रही थी। रास्ते में हकीमपुर गांव का कज्जन प्रधान ने लिफ्ट देने के बहाने उसे सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव के स्कूल ले गया। आरोप था कि यहां ब्लाक प्रमुख, कज्जन व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी ने सीओ एसएन पाठक के नेतृत्व में टीम का गठन कर प्रमुख की कथित तौर पर गिरफ्तारी का ढिंढोरा पीटा। सूत्रों की मानें तो प्रमुख पड़ोसी जिले के एक बाहुबली की शरण में हैं। उसी बाहुबली के इशारे पर पुलिस कथित गिरफ्तारी का कोरम पूरा करने में जुटी है। जबकि सोमवार को भी प्रमुख की गाड़ी मंझनपुर चौराहे के समीप देखी गई। प्रमुख को बचाने के लिए पुलिस के एक अधिकारी ने अदालत में होने वाले बयान को बदलवाने का दबाव बनाया। इस मामले की भी शिकायत एसपी से की गई है।