{"_id":"5a22e6634f1c1b97678bf4cf","slug":"31512236643-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रासिंग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक बाधित
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे क्रासिंग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक बाधित
-दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सिराथू कस्बे में हुआ हादसा
-करीबी स्टेशनों पर रोकी गईं आधा दर्जन ट्रेन, आधे घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे सिराथू रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को पटरी-बल्ली लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का दोनो पहिया खुलकर निकल गया। ट्रैक पर ट्राली पलटने की जानकारी स्टेशन मास्टर को मिली अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। फौरन नजदीकी स्टेशनों पर आधा दर्जन ट्रेनें रोक दी गईं। आधा घंटे बाद ट्राली हटने पर यातायात समान्य हो सका।
शनिवार अपरान्ह 3 बजकर 20 मिनट पर एक ट्रैक्टर पटरी-बल्ली लादकर सराथू रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा था। रेलवे ट्रैक के बीचोबीच पहुंचते ही ट्राली का दोनों पहिया खुलकर बाहर हो गया। इसके चलते ट्राली ट्रैक पर पलट गई। ट्राली पर लदे पटरा, बल्ली पूरे ट्रैक में बिखर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। जानकारी स्टेशन मास्टर प्रयागदीन यादव को हुई तो उन्होंने सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रैक बाधित होने की खबर मिलते ही सिराथू रेलवे स्टेशन पर दादरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इसके अलावा अप लाइन पर ऊधमपुर एक्सप्रेस तथा दो मालगाड़ियों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। दूसरी तरफ डाउन लाइन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नंदन कानन एक्सप्रेस के साथ ही एक मालगाड़ी को रोका गया। आधा दर्जन ट्रेनों को रोकने के साथ ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गया। आननफानन में पटरा,बल्ली और ट्रैक्टर ट्राली को ट्रैक से हटवाया गया। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक मुख्य रेल मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर
शनिवार को अपरान्ह 3 बजकर 20 मिनट पर एक ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई थी। इसके चलते तीन एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया गया था। ट्रैक से मलवा हटने पर आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
प्रयागदीन यादव, स्टेशन मास्टर सिराथू