फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ताला तोड़कर सवा लाख का डेरा उठा ले गए चोर

ताला तोड़कर सवा लाख का डेरा उठा ले गए चोर

Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर सवा लाख का डेरा उठा ले गए चोर
ताला तोड़कर सवा लाख का माल उठा ले गए चोर
विज्ञापन

कोखराज के मलिकपुर महेवा गांव में शनिवार रात हुई घटना, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज के मलिकपुर महेवा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक सूने पड़े घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़कर चोर घर के भीतर से नगदी, गहना समेत तकरीबन सवा लाख का डेरा उठा ले गए। भुक्तभोगी महिला ने सुबह पुलिस चौकी जाकर घटना की तहरीर दी।
मलिकपुर महेवा गांव की रहने वाली पितानी के पति स्व. बासुदेव उर्फ मुंशी की काफी पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से महिला पशुपालन कर खुद के साथ ही दो बच्चों का पेट पालती है। शनिवार को वह सरायअकिल के अमिलियन गांव स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी। रात हो जाने पर वहीं वह रुक गई थी। रात में उसके दोनों बच्चे घर के सामने बनी झोपड़ पट्टी पर सो रहे थे। आधी रात के आसपास चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर भीतर संदूक में रखी दस हजार नगदी के साथ ही चोरों ने सवा लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर घर का टूटा ताला देख बच्चों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद घर आई महिला को घटना की जानकारी हुई तो वह रोने-बिलखने लगी। पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोप है कि देर शाम तक मौके पर कोई पुलिस कर्मी मौका मुआयना करने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



इनसेट
पूर्व प्रधान के भाई को साइबर शातिरों ने लगाया चूना
- एटीएम कार्ड बदलकर झटक ले गए 40 हजार, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। साइबर शातिरों ने झांसा देकर पूर्व प्रधान के भाई को चूना लगा दिया। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज गांव पूर्व प्रधान के भाई हीरालाल वर्मा मंडी समिति भरवारी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह भरवारी कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। मशीन में एटीएम कार्ड लगाते ही बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उन्होंने खुद का कार्ड फंसा होने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लिया। इसके बाद दो किश्तों में 40 हजार रुपए निकालकर चम्पत हो गए। शातिरों के जाते ही मोबाइल पर मैसेज देख उनके होश उड़ गए। दौड़कर वह स्थानीय बैेंक शाखा पहुंचे और खाते की जांच पड़ताल कराई। असलियत का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


गल्ला व्यापारी पर नौ लाख के गबन का आरोप
पइंसा (ब्यूरो)। इलाके के पड़री गांव निवासी गल्ला व्यापारी पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप काश्तकारों ने लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पड़री निवासी मानसिंह और उसके चाचा देवदत्त तथा पड़ोसी धनंजय साहू ने थाने पर दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि पड़ोसी गांव जवई का एक युवक अनाज की खरीद-फरोख्त करता है। तीन साल पहले उसने उन सभी से गेहूं, सरसों और चना खरीदा था। तकरीबन नौ लाख रुपये का अनाज खरीदने के बाद वह पैसा देने में आनाकानी करने लगा। तमाम वादों के बाद भी आज तक कारोबारी ने पैसा नहीं दिया। कई दफा शिकायत भी की गई। पर, आरोपी व्यापारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इनसेट
किशोरी को भगा ले गया जीजा
भरवारी (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की बहन भरवारी कस्बे में ब्याही है। बहन के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। बहन के घर आते-जाते किशोरी का अपने जीजा से प्रेम हो गया। भनक उसकी बहन को लगी तो वह इस रिश्ते का विरोध करने लगी। प्यार पर पहरा पड़ते देख दोनों घर से भागकर अलग दुनिया बसाने का इरादा बना लिया। इसी के तहत शनिवार शाम वह जीजा के घर आई और यहीं से दोनों फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी जाकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed