फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 13 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा (कौशाम्बी)।
करारी इलाके के पिंडरा सहाबनपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सूचना मिलने के बाद एसपी ने पुलिस फोर्स भेजकर गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बैठक कर स्थिति संभाली। चेताया कि किसी ने कोई गलत हरकत की तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निबटेगी।

पिंडरा सहाबनपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगा है। बताया जा रहा है कि सुबह-शाम लाउडस्पीकर बजने का दूसरे समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। इधर बीच दो दिन से शाम को लाउडस्प्ीकर बजते ही पथराव शुरू हो जाता है। इससे गांव में दो समुदायों के बीच तनाव बना था। इसकी सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार को थाना पुलिस के साथ ही एलआईयू की टीम गांव भेजी। कोतवाल राकेश कुमार तिवारी ने गांव में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर स्थिति संभाली। कोतवाल ने चेताया कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान ने बताया कि धार्मिक स्थल पर पथराव करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed