फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर के भीतर फंदे से लटकता मिला महिला का शवा

घर के भीतर फंदे से लटकता मिला महिला का शवा

Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
घर के भीतर फंदे से लटकता मिला महिला का शवा
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन

-घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के विलाशपुर गांव में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चर्चा है कि महिला ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विलासपुर गांव की विमला देवी (45) के पति रमेश सोनी ने दो साल पहले खुद को गोली से उड़ा लिया था। इसके बाद से महिला अपने चार बेटों के साथ घर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से महिला सदमे में रहती थी। उस पर एक बेटा भी उसे परेशान करता था। रोजाना घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आए दिन की किचकिच से परेशान विमला ने रविवार शाम घर के भीतर कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से झूल गई। घंटों कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में चुल्ले से लटकती लाश देख परिजनों की चीख निकल गई। चीखपुकार सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed