{"_id":"5ccda47ebdec22078f24bc70","slug":"21556980862-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में छापा, सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब की दुकान में छापा, सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान में छापा, सेल्समैन को पीटा
आबकारी विभाग ने छापे को बताया रुटीन चेकिंग
फोटो नं-16,17
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चुनाव को लेकर शराब की दुकानों की चेकिंग कर रहे आबकारी विभाग ने समदा स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में छापेमारी की। इस दौरान शराब की दुकानों के अंदर और बाहर भारी तादात में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिलीं। आबकारी अधिकारी ने स्वीकार किया कि यहां शराब पी गई है। मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई किए बगैर टीम बैरंग लौट गई।
समदा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसी दुकान के बगल में बीयर की भी दुकान है। दोनों दुकानें भूतल पर हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर चार मई की शाम छह बजे शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश था। अंग्रेजी शराब के सेल्समैन जेपी का कहना है कि वह दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी आबकारी अधिकारी वीपी मानिक उससे मिले। उन्होंने दुकान खुलवाई और स्टाक रजिस्टर का मिलान किया। सब ठीक मिलने पर उन्होंने दुकान की छत चेक किया। इसके बाद आबकारी अधिकारी आग बबूला हो गए। छत पर शराब और बीयर की तमाम खाली शीशी देख आबकारी अधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। उन्होंने सेल्समैन को जमकर पीटा। इसके बाद आबकारी विभाग के लोग शराब की दुकान में तालाबंदी कराकर चले गए। इस बाबत आबकारी अधिकारी वीपी मानिक का कहना है कि यह विभाग की रुटीन चेकिंग थी। उन्होंने स्वीकार किया कि दुकान की छत पर शराब की खाली शीशी मिली है। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई शराब पीते पकड़ा नहीं गया। अंग्रेजी और बीयर की दुकान में शराब पिलाई जा सकती है। इस पर आबकारी अधिकारी का कहना था कि सिर्फ देशी शराब की दुकान में शराब पिलाने की इजाजत है। शराब की खाली शीशी बरामद होने के बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।