{"_id":"5cc19eafbdec2275a46a25d4","slug":"21556192943-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल के नीचे मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना पुल के नीचे मिली युवती की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पुल के नीचे मिली युवती की लाश
महेवाघाट का मामला, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
युवती को पुल से नीचे फेंके जाने की भी है आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट स्थित यमुना नदी पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक युवती की लाश मिली। उसे हत्या के इरादे से फेंका गया या वो कूद गई अथवा हादसा हुआ। फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महेवाघाट गांव के लोग और राहगीर गुरुवार सुबह पुल की तरफ गए तो देखा कि नीचे नदी से कुछ दूरी पर पानी भरे एक गड्ड़े में करीब 21 वर्षीय युवती की लाश पड़ी थी। उसने नीले रंग की ट्राउजर व नीला ही टॉप पहन रखा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवती के दोनों पैर देखने से टूटे हुए लग रहे थे। आंख के बगल में भी गहरी चोट का निशान था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि शिनाख्त से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हत्या, हादसा अथवा खुदकुशी कुछ भी संभव है। एसओ की मानें तो रेप की जांच के लिए भी पंचनामा में लिख दिया गया है।