फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूरामुफ्ती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

पूरामुफ्ती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
पूरामुफ्ती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

प्रेमी ही बहाने से पीड़िता को बुलाकर ले गया
तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक किशोरी को गुरुवार की रात बहाने से उसका प्रेमी अपने गांव बुला ले गया। वहां दो साथियों संग मिलकर उसने किशोरी के साथ दरिंदगी की। दरिंदों ने पूरामुफ्ती के एक गांव स्थित एक खेत में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी का पूरामुफ्ती के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों ने भागने की योजना बना रखी थी। गुरुवार की रात युवक ने किशोरी को इसी बहाने घर से बुलाया। इसके बाद उसे अपने गांव में खेतों की ओर ले गया। वहां युवक के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दरिंदगी की। इस दौरान पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही। पर, हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने मोबाइल निकालकर यूपी-100 पुलिस को कॉल करना चाहा तो प्रेमी युवक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। हैवानियत करने के बाद तीनों दरिंदे पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने गांव पहुंचकर आपबीती ग्रामीणों को बताई तो उनके होश उड़ गए। गांव वालों ने फोन कर पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले लड़की को लेकर सुबह थाने पहुंचे। वहां पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले में पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

------------
पूरामुफ्ती में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म,दी तहरीर
मनौरी (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती इलाके में पड़ोसी युवक ने घर में घुस कर युवती से दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों संग थाने जाकर घटना की तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार शाम को घर में अकेले थे। परिजन शादी समारोह में रिश्तेदारी गए हुए थे। अकेलेपन का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गया। युवती कुछ समझ पाती कि युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर धमकी देते हुए आरोपी युवक फरार हो गया। देर रात घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो सभी परेशान हो गए। गुरुवार की सुबह उलाहना देने पर आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता समेत कुनबे को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सहमे परिजन शुक्रवार को थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। कोतवाल भाष्कर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------

किशोरी को ले भागा पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी गुरुवार की सुबह प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर शुक्रवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि बेटी 50 हजार रुपये कीमत के गहने भी साथ ले गई है। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरु कर दिया गया है।

------------
25 लीटर शराब के साथ युवक को पकड़ा
मनौरी। पिपरी के रावतपुर चौकी पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र के बिसौना गांव में छापा मारकर अवैध तरीके से शराब बना रहे युवक दबोच लिया। पकड़े गए युवक जंगबहादुर पुत्र राम खेलावन के कब्जे से पुलिस ने 25 लीटर अवैध शराब भी बरामद करने का दावा किया है। चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed