{"_id":"5a15cff74f1c1b69678bd5bb","slug":"21511378935-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में डिप्टी सीएम के भाई से एएसपी की झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में डिप्टी सीएम के भाई से एएसपी की झड़प
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
चुनाव में डिप्टी सीएम के भाई से एएसपी की झड़प
बूथ पर मोबाइल लेकर जाने का विरोध करने पर एएसपी को दिखाया तेवर
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। नगर पंचायत सिराथू में बुधवार को मतदान के दौरान डिप्टी सीएम के भाई ‘सीएम’ बन गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बूथ पर मोबाइल ले जाने का विरोध किया तो वह झड़प करने लगे। परिचय बताने पर इंकार करते हुए कहा इस व्यक्ति को लाद कर थाने ले चलो। बताया जा रहा है कि हकीकत पता चलने पर अफसर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।
निकाय चुनाव में बुधवार सिराथू नगर पंचायत बवाल होने से बच गया। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बूथ में पहुंचे डिप्टी सीएम के छोटे भाई राजेन्द्र मौर्य बूथ के समीप खड़े थे। साथ में एक अन्य युवक मोबाइल लेकर बात कर रहा था। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ बूथ पर पहुंचे। युवक के हाथ में मोबाइल देख एएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को फटकार लगाते हुए युवक को थाने ले जाने को कहा। इस पर मौजूद डिप्टी सीएम के भाई राजेन्द्र मौर्य विरोध करते हुए एएसपी से भिड़ गए। दोनों लोगों के बीच झड़प होने लगी। इसी दौरान किसी ने बताया कि वह डिप्टी सीएम के भाई हैं तो अफसर मौके से खिसक गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बूथ के बाहर जुटे लोगों को हटाने के दौरान कुछ कहासुनी हुई थी। पर, सबकुछ सामान्य हो गया है।