{"_id":"59d264b64f1c1bd9798b48b2","slug":"21506960566-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़खानी, भाई को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़खानी, भाई को किया लहूलुहान
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से छेड़खानी, भाई को किया लहूलुहान
-गुवारा मेले में शोहदों ने घटना दी अंजाम, विरोध पर मां को भी पीटा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव में रविवार को दशहरा मेला था। मेला देखने एक गांव का परिवार गया था। उसमें एक किशोरी भी थी। शाम को किशोरी से गुवारा के तीन युवकों ने छेड़खानी की। भाई ने विरोध किया तो उसको बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव करने पर मां को भी जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुवारा दशहरा मेला देखने के लिए एक गांव की महिला अपनी बेटी व बेटे के साथ गई थी। मेले में देर शाम गुवारा के तीन युवकों ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसको खींचना शुरू कर दिया। भाई युवकों से भिड़ गया। इस पर युवकों ने उसको पकड़कर बांस से पीटा। इससे उसकी पीठ छलनी हो गई। खून से भाई लथपथ हो गया। किशोरी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसको भी युवकों ने पीट दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार सुबह भाई ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सुन्ने, साकिब व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
-------------------
मंझनपुर और सरायअकिल मेले में भी हुई छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। दशहरा मेले में शोहदे सक्रिय रहे। मंझनपुर व सरायअकिल के मेलों में भी युवतियों से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर अंधेरे का लाभ उठाकर युवक भाग निकले। इसको लेकर महिलाओं में खासा गुस्सा भी दिखा।
विज्ञापन
मंझनपुर के गांधीनगर से भेलखा जाने वाले मार्ग में रविवार रात दो बजे महिलाओं से युवकों ने छेड़खानी की। महिलाओं ने शोर मचाया तो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इसी तरह सरायअकिल में भी महिलाओं से छेड़खानी हुई। इसको लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा रहा।