फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो पक्षों में चटकी लाठियां, आधा दर्जन लोग लहूलुहान

दो पक्षों में चटकी लाठियां, आधा दर्जन लोग लहूलुहान

Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठियां, आधा दर्जन लोग लहूलुहान
दो पक्षों में चटकीं लाठियां, आधा दर्जन लोग लहूलुहान
विज्ञापन

भूमि विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, आठ पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के रामपुर मडूकी गांव में सोमवार की रात दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। जमीनी रंजिश में सुबह दोनों परिवार के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली के रामपुर मडूकी गांव निवासी राम तीरथ का पट्टीदार महेश प्रसाद से जमीनी विवाद चल रहा है। संपत्ति बटवारे को लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार तीखी झड़प हो चुकी थी। कहासुनी के बाद सोमवार की शाम दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनो परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से रामतीरण के साथ पत्नी और भाई घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष से महेश समेत तीन लोगों को चोटें आई है। खून-खराबा देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन



तालाब पर कब्जा पड़ा महंगा, मुकदमा
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी के एक तालाब पर कब्जा कर मकान निर्माण कराया दबंग को महंगा पड़ा। तालाबी नंबर पर कब्जा करते हुए मकान निर्माण करा लिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद हल्का लेखपाल सुरेश कुमार ने आरोपी सौखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी तालाब पर मिटट्टी डाल कर मकान निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाहिता का गला दबा मौत के घाट उतारने का प्रयास
कलियुगी जेठ ने परिजनों के साथ मिल पीटकर किया मरणासन्न, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के पिंडरा सहाबनपुर गांव में ब्याही युवती को सोमवार की शाम कलयुगी जेठ ने परिजनों के साथ मिल पीटते हुए अधमरा कर दिया। पति के घर पर नहीं रहने के कारण कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

फतेहपुर के उमरा गांव की सरोज देवी पुत्री हमराज की शादी सात साल पहले करारी के पिंडरा गांव में लक्ष्मन के साथ हुई थी। बताया कि उसका पति परदेश में रहकर कमाई करता है। सोमवार की शाम जेठ परिवार के अन्य लोगों के साथ उससे भिड़ गया। कम दहेज मिलने का ताना देते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब तक परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए विवाहिता को पीट कर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए घटना की जानकारी मायके वालों को दी। बहन के साथ मारपीट किए जाने की खबर सुनते ही भाई मनोज गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। बुधवार को पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed