फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने पड़ोसन को किया अधमरा

दबंगों ने पड़ोसन को किया अधमरा

Fri, 23 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने पड़ोसन को किया अधमरा
मंझनपुर। करारी के पथरकला गांव में शुक्रवार सुबह दबंगों ने रंजिशन पड़ोसन को पीटकर अधमरा कर दिया। विवाहिता को पिटता देख परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दोपहर में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के पथरकला गांव की उर्मिला देवी पत्नी बबलू ने बताया कि उसका पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। इन दिनों पति कामकाज के लिए मुंबई गया हुआ है। शुक्रवार सुबह अदावत में पड़ोसी उससे भिड़ गए। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। शोर पर परिवार के साथ गांव के लोगों को आते देख हमलावर कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता दोपहर बाद मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। एसपी ने करारी एसओ राकेश यादव को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed