फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवार के सदस्यों की पिटाई

छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवार के सदस्यों की पिटाई

Sat, 04 May 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवार के सदस्यों की पिटाई
छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवार के सदस्यों की पिटाई
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं
पीड़ितों की तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छेड़खानी का उलाहना देने पर शुक्रवार रात दबंगों ने किशोरियों के परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरामुफ्ती इलाके का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसकी 12 व 14 साल की दो बेटियां हैं। आरोप है कि पड़ोसी दबंग आए दिन बेटियों के साथ छेड़खानी करता है। शुक्रवार शाम पीड़ित पिता इस बात का उलाहना देने पहुंचा तो दबंग ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उस वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत करा दिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद दबंग नशे में धुत होकर तीन साथियों के साथ घर पर चढ़कर अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची किशोरियों व उनके चचेरे भाई को भी पीटा गया। शोर-शराबे पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर पूरामुफ्ती इलाके की ही एक और महिला को भी बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पर रात को दबंग ने साथियों संग पीट दिया। दोनों प्रकरणों की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से कर दी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कुसवां गांव का मामला, सुसाइड नोट भी मिला
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में कुसवां रेलवे फाटक के समीप ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें खुदकुशी करने की बात लिखी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसवां गांव के लोग शनिवार सुबह रेलवे फाटक की ओर गए तो देखा कि ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त विक्रम रैदास (25) पुत्र गहरु निवासी हुसैनपुर पूरामुफ्ती के रूप में हुई। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से मरने जा रहा हूं। इसमे मेरे घर वालों को न फंसाया जाए। उधर, परिवार वालों का कहना है कि विक्रम इधर बीच शराब के नशे का आदी हो गया था। संभवत: नशे में ही उसने जान देने का निर्णय लिया होगा। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed