फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सगे भाइयों ने एसबीआई शाखा से उड़ाए थे 3.50 लाख रुपये

सगे भाइयों ने एसबीआई शाखा से उड़ाए थे 3.50 लाख रुपये

Sat, 20 Apr 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों ने एसबीआई शाखा से उड़ाए थे 3.50 लाख रुपये
सगे भाइयों ने एसबीआई शाखा से उड़ाए थे 3.50 लाख रुपये
विज्ञापन

एसबीआई की सिराथू शाखा में छह अप्रैल को हुई थी घटना
आरोपियों को भेजा गया जेल, 25 हजार रुपया भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू। एसबीआई की सिराथू शाखा से मध्य प्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों ने 3.50 लाख रुपये पार किए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी के 25 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। अंतरप्रांतीय बदमाशों ने कुछ और घटनाओं में भी शामिल होने की बात कुबूल की है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिराथू शाखा से छह अप्रैल 2019 को चोरों ने दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख रुपया पार कर दिया था। मामले में मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरु कर दी। शनिवार सुबह सैनी कोतवाल एपी तिवारी ने रामपुर धमावां गांव के समीप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला स्थित बोडा थानाक्षेत्र के कडिया गांव निवासी राबिन पुत्र नीरज, उसके भाई लालू सिंह व कुनाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का 25 हजार पांच सौ रुपया बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 20 दिन पहले इलाके के पचासा गांव में हुई चोरी की घटना में भी तीनों भाई शामिल थे। उस घटना का 26 सौ रुपया नगद और लगभग 40 हजार कीमत का गहना बरामद किया गया है। चोरों ने पूर्व में भरवारी के एक निजी बैंक और मंझनपुर में हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात भी कुबूल की है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि कैशियर की आंख में धूल झोंककर रुपया पार किया था। बदमाशों के कब्जे से एक किलो गांजा भी बरामद किया गया है। शनिवार को मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फोटो नं-23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed