फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बसुहार में धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव

बसुहार में धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव

Tue, 01 May 2018 06:32 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
बसुहार में धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव मेें धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव है। एक पक्ष ने भूमि कब्जाने की नीयत से कार्यक्रम कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार निवासी दशरथ सिंह पुत्र रामप्रताप ने बताया कि गांव स्थित भूमिधरी जमीन में उसकी बाग है। इसी बाग में अमिलिया बाबा का स्थान (चबूतरा) बना हुआ है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार सुबह पड़ोसी गांव कूरा के चार लोगों ने जेसीबी लगाकर चबूतरे के आसपास सफाई कराना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में धार्मिक आयोजन कराने की मुनादी करवा दी। इसकी जानकारी होते ही भू-स्वामी के साथ ग्रामीण भी भड़क गए। लोगों ने मौके पर जाकर कार्यक्रम कराने का विरोध किया। दूसरे पक्ष के लोग कार्यक्रम कराने की जिद पर अडे़े थे। कहासुनी बढ़ती देख भू-स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो की तलाश की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ ही जमीन के मालिक ने तहरीर दी है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है परंपरागत कार्यक्रम ही होने दिए जाएंगे। किसी को भी विवादित भूमि पर नया धार्मिक आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। कोई ऐसा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed