फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   माननीयों के नाम पर हो रहा अवैध बालू खनन

माननीयों के नाम पर हो रहा अवैध बालू खनन

Fri, 16 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
माननीयों के नाम पर हो रहा अवैध बालू खनन
माननीयों के नाम पर हो रहा अवैध बालू खनन
विज्ञापन

पिपरी पुलिस ने यमुना नदी के ब्यूर और सेवढ़ा घाट पर मारा छापा
नदी में फेंकी गई डंप बालू, खुदवाया रास्ता, एक के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल।
दोआबा में माननीयों के नाम पर बालू का अवैध खनन कराया जा रहा है। गुरुवार की रात डीएम के निर्देश पर खनन निरीक्षक और पुलिस ने पिपरी इलाके के ब्यूर व सेवढ़ा घाट पर छापेमारी की। इस दौरान सेवढ़ा घाट किनारे डंप पड़ी बालू नदी में फेंकवा दी गई। रास्ता खुदवा दिया गया। ब्यूर घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिले में यमुना नदी के घाटों पर बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। विभागीय अफसर और पुलिस कार्रवाई नहीं करे, इसके लिए माफिया माननीयों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। चर्चा है कि पिपरी इलाके के कुछ घाट माननीयों के इशारे पर चल भी रहे हैं। गुरुवार की रात इसकी शिकायत पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिपरी पुलिस और खनन निरीक्षक को मौके पर भेजा। अफसरों की छापेमारी के दौरान सेवढ़ा घाट किनारे भारी तादात में अवैध बालू डंप मिली। पुलिस ने जेसीबी लगाकर बालू नदी में फेंकवा दिया है। साथ ही रास्ता भी खुदवा दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह ब्यूर घाट में बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे सीज करने के साथ एक माफिया के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होना चाहिए। खनन की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इनसेट-
उमरवल में भी हो रहा अवैध खनन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके के उमरवल बालू घाट पर भी अवैध खनन हो रहा है। खनन निरीक्षक राज रंजन ने शुक्रवार को घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके से बालू निकाले जाने के साक्ष्य मिले। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
अज्ञात पर क्यों दर्ज हो रहा मुकदमा
मंझनपुर (ब्यूरो)। खनन विभाग के अफसर भी अवैध खनन की बात को खारिज नहीं कर रहे हैं। वह दबी जुबान से इस बात को स्वीकार करते हैं। बताया जा रहा है कि अफसरों को माफियाओं का नाम भी पता है। इसके बाद भी वह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज कराते हैं ? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed