{"_id":"5a2c2ffc4f1c1b9f678c06cc","slug":"201512845308-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर मारपीट,फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट,फायरिंग
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, फायरिंग
शुक्रवार रात करारी कस्बे में हुई घटना, पीड़ित की तहरीर पर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। डीजे पर डांस को लेकर बारातियों ने कस्बे के सगे भाइयों को पीट दिया। भीड़ इकट्ठी होने पर सभी भागकर सदर ब्लॉक प्रमुख के घर में घुस गए। आरोप है कि प्रमुख ने फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ता कि इससे पहले पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
करारी के किंगनगर मोहल्ला निवासी मोतीलाल यादव के बेटी की शुक्रवार रात मंझनपुर के कोर्रों गांव से बारात आई थी। रात तकरीबन 11 बजे डीजे की धुन पर डांस करते हुए बराती द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का प्रदीप चौधरी शौच के लिए जा रहा था। नशे में धुत बारातियों ने उसे रोककर डांस के लिए बाध्य किया। इंकार करने पर बारातियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। भाई को पिटते देख संदीप भी मौके पर पहुंच गया। बारातियों ने उसे भी पीट दिया। चीखपुकार सुन मोहल्ले वाले टूट पड़े। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाराती भागकर सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव के घर में घुस गए। मोहल्ले वाले यहां भी पहुंच गए। संदीप का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने भाइयों संग मिलकर हवाई फायरिंग कर दी। इसके चलते लोग किसी तरह जान बचाकर निकल गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित संदीप की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी ओर आरोपी ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि घटना के दौरान वह घर पर ही नहीं मौजूद थे। उनके भाइयों ने सिर्फ उग्र भीड़ को शांत कराया था। फायरिंग जैसा आरोप निराधार है। मामले में एसएसआई अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राकेश चौरसिया बने कोखराज के प्रभारी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार रात सरायअकिल कोतवाल रहे राकेश चौरसिया को कोखराज कोतवाली का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा डीसीआरबी प्रभारी उमाशंकर यादव को सरायअकिल, पुलिस लाइंस में रहे स्वामीनाथ को डीसीआरबी, पीके सिंह को क्राइम ब्रांच की कमान सौंपी है। वहीं पश्चिमशरीरा थाने के एसएसआई रहे राकेश सरोज को वहीं पर एसओ बनाया गया है।