फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अहलादपुर में चंगाई सभा करते पकड़े गए नौ लोग

अहलादपुर में चंगाई सभा करते पकड़े गए नौ लोग

Mon, 13 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
अहलादपुर में चंगाई सभा करते पकड़े गए नौ लोग
अहलादपुर में चंगाई सभा करते नौ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

बगैर अनुमति के आयोजित कार्यक्रम, धर्मांतरण कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)।
दोआबा में धर्म परिवर्तन कराने का खेल नहीं थम रहा है। प्रशासनिक चेतावनी के बाद भी गांव-गांव चंगाई सभा कर लोगों को भड़काया जा रहा है। रविवार को सरायअकिल पुलिस ने अहलादपुर गांव में ऐसी ही सभा कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

पिछले कुछ महीनों से जिले में धर्म परिवर्तन कराने वालों का नेटवर्क सक्रिय है। ईसाई धर्म से जुड़े लोग-प्रत्येक रविवार को गांव-गांव सभा कर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। सभा के दौरान हिन्दुओं के देवी-देवताओं की आलोचना और इसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर गरीबों, बेसहारों को भड़काने का काम किया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी धर्म परिवर्तन का खेल जारी है। पिछले हफ्ते सरायअकिल इलाके के बिरनेर गांव में भी सभा का आयोजन किया गया था। इसकी भनक लगने पर आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने छापामारी कर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी थी। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने आगे से बिना प्रशासनिक अनुमति के सभा करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद भी रविवार को अहलादपुर मजरा जरैनी में चंगाई सभा की जा रही थी। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश चौरसिया तिल्हापुर चौकी प्रभारी अविनाश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पुरखास निवासी रामचंद्र, पप्पू साहू, इमली गांव का सोनेलाल, मोनेलाल, रामदास, बरियावां निवासी मदनलाल, ऐगवां निवासी नीतेश कुमार, बहुंगरा का अजय कुमार तथा महदमदपुर निवासी कौशल कुमार समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ 151 के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed