फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2 died from unknowo disease

मुंबई में अबूझ बीमारी से कौशाम्बी के दो युवकों की मौत

Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए कौशाम्बी के दो युवकों की तीन दिन के बीच अबूझ बीमारी से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवार वाले मृतकों का शव लाने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


     करारी कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर गांव का रामसिंह (24) पुत्र जगन्नाथ मुंबई में रहकर सिलाई करता था। परिजनों के मुताबिक हफ्ते भर पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। साथियों ने वहीं किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। जिससे कुछ आराम मिल गया। इसके बाद शनिवार सुबह हालत फिर से ज्यादा बिगड़ गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही रामसिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े।
विज्ञापन


पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता और भाई शव लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। इसी तरह कौशाम्बी के ढोकसहा गांव का पुनीत (35) पुत्र भंवर सिंह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। शुक्रवार रात अबूझ बीमारी से उसकी भी जान चली गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed