फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी में सिर कूचकर युवक की हत्या

कौशाम्बी में सिर कूचकर युवक की हत्या

Sat, 27 Apr 2019 05:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में सिर कूचकर युवक की हत्या
सिर कूंचकर युवक की हत्या
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव में हुई सनसनीखेज वारदात
नग्न अवस्था में गांव के बाहर पड़ी मिली लाश, अज्ञात पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा (कौशाम्बी)। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव में शुक्रवार रात सिर कूंचकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव गांव के बाहर नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सनसनीखेज वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कइमा निवासी निंबूलाल (35) पुत्र रामअवतार श्रमिक था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह मजदूरी करने सिराथू गया था। शाम को लौटकर घर आया। इसके बाद शनिवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसकी खून से लथपथ नग्न लाश मिली। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। पास में ही एक वजनदार डंडा पड़ा था। ईंट-पत्थर भी पड़े थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या सिर पर प्रहार करके की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने फोर्स तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के परिवार वाले हत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की तफ्तीश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बड़े भाई सुरेन्द्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

----
कहीं जायदाद के लिए तो नहीं मारा गया निंबूलाल
युवक अविवाहित होने के साथ दोनों भाइयों से अलग रहता था
पुलिस को परिवार वालों पर ही है शक, जल्द होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कइमा निवासी निंबूलाल की हत्या में पुलिस को परिजनों पर ही शक है। कुछ परिस्थितियां भी ऐसी हैं कि पुलिस का शक करना जायज है। माना जा रहा है कि जल्द ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निंबूलाल ने शादी नहीं की थी। उसके सबसे बड़े भाई रामसूरत की सालों पहले मौत हो चुकी है। बाकी बचे जागेश्वर और सुरेन्द्र से अलग वह दूसरे मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक माता-पिता हैं नहीं सो निंबूलाल खाना भी खुद से बनाता था। उसके पास डेढ़ बीघा के करीब खेत तथा मकान है। इस बीच निंबूलाल ने रिश्तेदारों से शादी कराने के लिए कहना शुरु कर दिया था। एक-दो जगह बात भी चलने लगी थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं शादी के बाद जायदाद हाथ से जाने के डर से परिवार वालों ने ही तो निंबूलाल को मौत के घाट नहीं उतार दिया। पुलिस इस बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। दूसरा बिंदु यह है कि निंबूलाल अपने हिस्से का खेत बेचने की भी तैयारी कर रहा था। उसको मौत के घाट उतारे जाने की यह भी वजह हो सकती है। एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद हिरासत में लेकर परिवार वालों से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
----
भ्रमित करने की कोशिश या प्रेम प्रपंच
मंझनपुर। निंबूलाल का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में पड़ा था। लाश के समीप ही उसके कपड़े पड़े थे। ऐसे में उसकी हत्या के पीछे कहीं न कहीं प्रेम प्रपंच की ओर भी लोगों का ध्यान जा रहा है। हालांकि, संभव है कि हत्यारों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए लाश नग्न हालत में फेंकी हो। एसओ का तो साफ कहना है कि प्रेम प्रपंच का कोई चक्कर नहीं है। भ्रमित करने के लिए ही ऐसा किया गया है। वहीं, गांव वालों की मानें तो निंबूलाल का चरित्र अच्छा था। इससे एसओ के संदेह को और बल मिल रहा है।
----
घर में था खून, छीनाझपटी के संकेत
मंझनपुर। निंबूलाल के घर में गृहस्थी का कई सामान टूटा हुआ पड़ा था। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे वहां कुछ लोगों के बीच काफी देर तक छीनाझपटी हुई हो। मकान के एक हिस्से में खून भी पड़ा था। ऐसे में पुलिस को लग रहा है कि हत्या घर के भीतर ही की गई है। इसके बाद शव गांव के बाहर फेंका गया है।

----
इनका कहना है
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। परिवार के सदस्यों पर ही शक है। संभवत: प्रापर्टी के लिए हत्या की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
संजय गुप्ता-एसओ, पइंसा
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed