{"_id":"5c5ec769bdec224b57505010","slug":"191549715305-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को पीटा, फोड़ी पिता की आंख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने युवक को पीटा, फोड़ी पिता की आंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने युवक को पीटा, फोड़ी पिता की आंख
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गिरिया खालस गांव में शनिवार सुबह हुई घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव के समीप शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ऑटो से खींचकर एक युवक को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता की पीटकर आंख फोड़ डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पिपरी इलाके के लालापुर निवासी बिहारीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह पत्नी शीला और बेटे बिकेश के साथ गल्ला लेने गिरिया खासला स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गया था। लॉटते वक्त गिरिया खालसा गांव के समीप वहीं के दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते ऑटो रोक ली और बेटे बिकेश को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे बिहारीलाल की भी बेरहमी से पिटाई की। बिहारी ने कुछ दिन पहले ही आंख का ऑपरेशन कराया था। चोट लग जाने के कारण आंख फूट गई है। पिता-पुत्र की पिटाई के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायल बाप-बेटे को मेडिकल के लिए भेज दिया है।