फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   झुलसी विवाहिता को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले ससुराली

झुलसी विवाहिता को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले ससुराली

Fri, 22 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले ससुराली
दहेज के खातिर एक विवाहिता को ससुरालवालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई तो ससुराल वाले अस्पताल में भगवान भरोसे छोड़कर उसे भाग निकले। मामले की शिकायत विवाहिता के भाई ने गुरुवार को एसपी से की है।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में कोखराज थाने के अयाजमऊ निवासी ननका ने बताया कि उसने अपनी बहन केशन देवी (34) की शादी 11 अक्तूबर 2017 को सैनी कोतवाली के रामपुर बढ़नावां निवासी कमलेश पटेल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करके केशन को प्रताड़ित कर रहे थे। जानकारी होने पर ननका के अपनी माली हालत का हवाला देकर रहम करने को कहा लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। एक जून 2018 को ससुराल वालों ने केशनदेवी को जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार पर पहुंचे मोहल्ले के लोगें ने आग बुझाई।
विज्ञापन


विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुराल वालों ने फोन करके ननका को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देख इलाहाबाद के स्वरुपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि ससुराल वाले जबरन महिला को एसआरएन से रेफर करा कर मंझनपुर के समदा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया और भाग निकले। ननका को इलाज का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। मामले की शिकायत 14 जून को सैनी कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने नहीं सुनी तो ननका ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed