फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पानीपत में हुआ दोआबा के लाडली का सौदा

पानीपत में हुआ दोआबा के लाडली का सौदा

Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में हुआ दोआबा के लाडली का सौदा
पानीपत में हुआ दोआबा की लाडली का सौदा
विज्ञापन

दूर के रिश्तेदार ने तीस हजार रुपये में दरिंदे के हाथ बेचा
महीने भर बाद घर पहुंची युवती ने खोला रहस्य, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दोआबा की एक युवती का सौदा महीने भर पहले पानीपत में हुआ। बहकावे में लेकर उसके दूर के रिश्तेदारों ने तीस हजार में लाडली को बेच दिया। दरिंदे के चंगुल में फंसी युवती महीने भर बाद घर लौटी और रिश्तेदारों की करतूत परिजनों को बताई। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोखराज एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
कौशाम्बी में मानव तस्करों का एक बड़ा गिरोह अर्से से सक्रिय है। पहले तो जबलपुर, राजस्थान, महोबा के लोगों को बुलाकर रकम लेने के बाद युवतियों का सौदा कर देते हैं। इस पर दाल नहीं गली तो भोली-भाली युवतियों के परिजनों को पैसे का लालच देकर उनकी लाडली का सौदा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को पुलिस के सामने आया तो अफसर भी सन्न रह गए। कोखराज इलाके की एक युवती महीने भर पहले बुआ के घर गई थी। बताया कि इसी दौरान दूर के रिश्तेदार उसे घुमाने के बहाने पानीपत ले गए और दरिंदे के हाथ तीस हजार रुपये लेकर सौदा कर लिया। इसके बाद युवती को छोड़ थोड़ी देर बाद आने की बात कर चले गए। दरिंदें के चंगुल में फंसी बेबस युवती लाचारी में दरिंदे के सामने सब कुछ सौंप दिया। बंधक बनाकर युवक उसके साथ महीने भर मनमानी करता रहा। 22 अक्तृूबर को दरिंदे के चंगुल से छूृटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रिश्तेदारों की करतूत सुन घर वालों के होश उड़ गए। मंगलवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत एसपी से की। मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने फिलहाल ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि यदि शिकायत आई है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------------
पहले भी हो चुका दोआबा की बेटी का सौदा
मंझनपुर(ब्यूरो)। दोआबा में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की सगी बहनों को बहाने से मथुरा लेकर मानव तस्कर ने बेच दिया था। तस्कर परिजनों को बहकावे में लेकर युवतियों को घुमाने के बहाने ले गया था। सौदेबाजी में इलाके के ही एक आदमी की चर्चा सुर्खियों में रही। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में पर्दा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed