फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

Mon, 09 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा
प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

-अस्पताल पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझाते हुए कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पिपरी के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। देर शाम डॉक्टर ने पीड़ित परिवार से सुलह समझौता कर लिया है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमावां गांव निवासी प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद तिल्हापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि पहले डॉक्टर ने नार्मल डिलवरी की बात कहते रहे। शनिवार रात नार्मल डिलवरी न होने पर ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुबह विवाहिता की हालत बिगड़ गई। नाजुक दशा में डॉक्टर ने उसे इलाहाबाद जाने को कहा। जब तक तीमारदार प्रसूता को लेकर इलाहाबाद पहुंचते उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed