फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या

अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या

Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या
अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या
विज्ञापन

-घर के बाहर सो रही थी बालिका, नदी में उतराती मिली लाश
-घटना से इलाके में सनसनी, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)।
करारी के एक गांव में सोमवार रात घर के बाहर सो रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दरिंदों ने हवस का शिकार बनाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसका शव किलनहाई नदी में उतराता मिला। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोगों में आक्रोश है। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उक्त गांव का एक परिवार सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था। रात लगभग दो बजे बालिका की मां की नींद खुली तो वह बेटी को चादर ओढ़ाने के लिए उठी। मगर मासूम बेटी को बिस्तर से गायब देख सन्न रह गई। उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए। बालिका की तलाश शुरू हुई। मगर रात में उसका कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह खून से लथपथ उसकी लाश किलनहाई नदी में उतराती मिली। सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। करारी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था। परिजनों ने आशंका जताई कि सोते समय बालिका का अपहरण कर दरिंदों ने उसके साथ दुराचार किया और साक्ष्य मिटाने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। जानकारी होते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अशोक कुमार पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि दुराचार के बाद बालिका की हत्या की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। घटना से बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed