फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला

दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला

Mon, 22 Apr 2019 06:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला
दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

उन्नाव और कानपुर में रहने वाले दहेजलोभियों का कारनामा, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कानपुर और उन्नाव में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मंझनपुर कस्बा निवासी रेशमा बानो पुत्री जफर ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले उन्नाव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक बार फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत कर दी। ऐसे ही पिपरी गांव की मंदाकिनी पुत्री लल्ला प्रसाद ने बताया कि उसका विवाद दो साल पहले कानपुर में हुआ था। दहेज की मांग को लेकर चार दिन पहले ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को दोनों प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
ऑब्जर्वर ने मतदाताओं से पूछी समस्या
फोटो नं.
कनैली (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने भी कोशिशें तेज कर दी हैं। सोमवार को ऑब्जर्वर ने जिले के संवेदनशील करारी, कनैली और ऊनो पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कनैली स्थित तिलक इंटर कॉलेज में उन्होंने आम मतदाताओं व प्रधानों के साथ बैठक भी की। इस दौरान कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहीं कोई दिक्कत आती है तो इसकी शिकायत पुलिस से की जाए। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इस मौके पर सीओ सिटी एसएन पाठक, इंस्पेक्टर सरायअकिल प्रदीप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed