फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कपड़े की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

कपड़े की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 21 Jun 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से मंगलवार रात चोरों ने नगदी सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के गौरा निवासी अफरोज अहमद पुत्र छेद्दू अली ने तिल्हापुर मोड़ बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात को सेंध काटकर चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये और एक लाख के कपड़े उठा ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed