फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला

Sat, 27 Apr 2019 05:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला
विज्ञापन

करारी और महेवाघाट में ब्याही थीं बेटियां, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी और महेवाघाट में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं ने इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।

पूरामुफ्ती बाजार निवासी मानसी पुत्री राकेश चौधरी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले महेवाघाट में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। ऐसे ही करारी कस्बे के रेशमा ने बताया कि उसका विवाह छह महीने पहले पड़ोसी युवक से हुआ था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दस दिन पहले रेशमा को भी ससुरालीजनों ने घर से भगा दिया। पीड़िताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed