{"_id":"5cc4447abdec22074b0a7b24","slug":"171556366458-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मकान मालकिन के धमकाने पर तार जोड़ने को विद्युत खंभे में चढ़ा था युवक
मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती बाजार में किराए का कमरा लेकर रहने वाले एक युवक की शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मकान मालकिन के धमकाने पर तार जोड़ने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़ा था। मृतक की बीवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती इलाके के केशवपुर गांव का प्रदीप साहू (28) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। इन दिनों वह परिवार सहित पूरामुफ्ती बाजार में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसकी पत्नी संजू देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम प्रदीप मजदूरी करके लौटा तो मकान मालकिन ने विद्युत खंभे पर चढ़कर टूटी हुई तार जोड़ने के लिए कहा। मना करने पर मकान खाली करा देने की धमकी दी। इससे सहमा प्रदीप खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। तभी करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालकिन रानी देवी, उसकी बेटी पूजा और दामाद शानू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
-----
युवक ने मां-बहन को पीटकर घर से निकाला
चायल कस्बे का मामला, जांच में जुटी पिपरी पुलिस
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे में रहने वाले एक युवक ने शनिवार सुबह अपनी मां व बहन को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले की कलुइया देवी ने बताया कि उसके पति नत्थूलाल की सालों पहले मौत हो चुकी है। पीड़िता के मुताबिक बेटा आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। शनिवार सुबह मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दी। मां को पिटता देख बेटी शर्मीला बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। इसके बाद मां-बेटी को घर से निकाल दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।