{"_id":"5a8ec5024f1c1ba4268bbafb","slug":"171519305986-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Updated Thu, 22 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
कोखराज के मरधरा गांव के पास बृहस्पतिवार भोर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)।
कोखराज के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक प्रेमी युगल की क्षत-विक्षत लाश मिली। प्रेमी युगल ने खुदकुशी की या फिर उनकी हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंका गया है, स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिजनों की चुप्पी से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सैनी कोतवाली के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कोखराज क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर कक्षा आठ में पढ़ती थी। इधर साल भर से उसका ननिहाल के पड़ोसी हाईस्कूल के एक 18 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया था। दोनों के करीबी रिश्तों की चर्चा-ए-आम होने पर जानकारी परिजनों को हुई। इस पर दोनों के घर वालों ने एक-दूसरे से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते-जुलते रहे। बुधवार की शाम इसी बात को लेकर किशोरी के घर वालों ने उसे फटकार लगाई थी। बृहस्पतिवार की भोर गांव से बाहर मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास दोनों का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सुबह गए ग्रामीणों की नजर ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पर पड़ी तो मौके पर मजमा लग गया। सूचना के बाद पुलिस और परिजन भी मौके पर आ गए। मौका मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। उधर घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
------------
क्या कहते हैं अफसर
मामला प्रेम-प्रसंग का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर घटना की छानबीन कराई जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार गुप्ता-एसपी
-----------फोटो नं-24