फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर पर मुकदमा

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर पर मुकदमा

Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर पर मुकदमा
जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर पर मुकदमा
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से प्रसूता की किडनी-लीवर खराब होने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही बरतना जिला संयुक्त अस्पताल के एक सर्जन को महंगा पड़ा। शुक्रवार को पीड़ित प्रसूता के भाई की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली के सिराथू वार्ड नंबर 11 निवासी रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रसव पीड़ा होनें पर उसने बहन पूजा देवी को 6 जनवरी की शाम जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सर्जन डॉ अखिलेश ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद प्रसूता का इलाज भी संबधित चिकित्सक की निगरानी में कराया गया। इस दौरान प्रसूता की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही से प्रसूता की किडनी और लीवर खराब हो गए। चिकित्सक की लारवाही से खफा पीड़ित भाई शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------

फर्जीवाड़ा कर भू-माफिया ने लिखाया इकरारनामा
पीड़ित की तहरीर पर भाई समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पिपरी के कटौहला गांव के एक किसान की भूमिधरी का जालसाजों ने फर्जी तरीके से इकरारनामा तैयार कर अपने नाम करवा लिया। जमीन पर कब्जा होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव निवासी राम सजीवन पुत्र महाबीर ने बताया कि गांव के समीप सड़क किनारे उसका एक भूखंड पड़ा है। भू-माफिया ने उसके भाईयों को मिलाते हुए फर्जी तरीके से इकरारनामा तैयार कराकर जमीन अपने नाम करवा लिया। जमीन कब्जा करने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। भाईयों के साथ जालसाजों से उसने फर्जीवाड़ा किए जाने का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तहसील में अभिलेखों को खंगालने के बाद शुक्रवार को पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित किसान की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपी भाई नेमचंद्र, अवधेशचंद्र, मोहम्मद नासिर, भीम, अजय, करनसेन समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed